बरसी समागम 4 फरवरी को
तपा((बरनाला)) - ब्रह्मलीन पूजनीय महंत धर्मानंद जी महाराज की 15वीं बरसी उनके डेरे में 4 फरवरी को धूमधाम से मनाई जा रही है। यह जानकारी महंत रामेश्वर दास ने दी कि 29 जनवरी को श्रीमद भागवत सप्ताह कथा शुरू की जाएगी और 4 फरवरी को सुबह 11 बजे भोग डाले जाएंगे। रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आचार्य महेश्वर दास जी((वृन्दावन वाले))भागत कथा कर संगतों को निहाल किया करेंगे। ((रमेश सिंगला))