पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में मनाया गणतंत्र दिवस

अस्पताल में मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - सिविल सर्जन दफ्तर में गणतंत्र दिवस समागम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सिविल सर्जन मैडम रेणु ने झंडा लहराने की रस्म अदा की। इस दौरान संबोधित करते सिविल सर्जन रेणु ने कहा कि आज हम शहीदों की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए हमें उनके दिखाए पदचिन्हों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. विजय गुप्ता, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. महिंदर सिंह, एसएमओ डॉ. जसवीर सिंह औलख, जिला मास मीडिया अफसर उर्मिला देवी आदि हाजिर थे। इस दौरान सेहत कर्मचारियों की तरफ से जहां लड्डू बांटे गए वहीं मरीजों को फल वितरित किए गए।