- Hindi News
- शिव सेना हिंदुस्तान यूथ के प्रधान बने मनोज
शिव सेना हिंदुस्तान यूथ के प्रधान बने मनोज
मोगा - शिव सेना हिंदुस्तान की एक विशेष बैठक सोमवार को टीचर कॉलोनी में जिला प्रधान गुरमेल सिंह की अगुवाई में उप प्रधान राम बचन राय के निवास स्थान पर हुई। बैठक में आने वाले लोक सभा चुनावों के बारे में विमर्श करने के साथ शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं को उतारने का फैसला किया गया। इस दौरान पार्टी की कार्यशैली का बेहतर प्रचार करने वाले मनोज कुमार को यूथ का प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त यूथ प्रधान मनोज कुमार ने गुरमेल सिंह को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है। वह उसे पूरा करते हुए पार्टी की हर रणनीति को घर-घर पहुंचाने का कार्य करने के साथ नौजवानों में फैल रही नशे की बुराई का खात्मा करने के साथ उन्हें नई रास्ते की ओर ले जाने को अग्रसर रहेगें।