कविता उच्चारण में मोहित प्रथम
मोगा - जिला शिक्षा अफसर जसपाल सिंह व कोऑर्डीनेटर सुखदेव सिंह अरोड़ा दिशा निर्देशों तहत सेंटर मोगा नंबर तीन में सुंदर लिखाई व कविता उच्चारण मुकाबले सेंटर हेड टीचर कंचन बाला व ब्लाक कोऑर्डीनेटर इंद्र पाल सिंह की अगुवाई में करवाए गए। जिसमें मोगा तीन सेंटर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने भाग लिया। बच्चों के कविता उच्चारण में मोहित ने पहला ,खुशप्रीत कौर ने दूसरा सुंदर लिखाई में सोनू ने पहला,संदीप ने दूसरा, अध्यापकों के सुंदर लिखाई में मैडम निशु बाला ने पहला ,सुमन बाला ने दूसरा स्थान पाया। अंत में सेंटर हैड टीचर के द्वारा विजेता आने वाले अध्यापकों व बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। ((गुलाटी))