पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोसायटी ने छात्राओं को बांटे वजीफे

सोसायटी ने छात्राओं को बांटे वजीफे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मकोट - धर्मकोट पंडित शांति देवी चेरिटेबल ट्रस्ट सोसायटी की ओर से सरकारी कन्या स्कूल की 22 छात्राओं को प्रधान दीवान चंद की अगुवाई में वजीफे बांटे गए। इस मौके पर प्रीतम सिंह गिल अमेरिका, पूर्व प्रिंसीपल सुरजीत चन्द्र, मेंबर राकेश सचदेवा ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरजीत चन्द्र ने कहा कि इस ट्रस्ट की ओर से पढ़ाई के क्षेत्र में योगदान देने वाले बच्चों को वजीफा देकर सम्मानित किया जाता है। ((धवन))