पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रमेडिकल स्टोर पर न बेचें नशा की दवाएंञ्ज

क्रमेडिकल स्टोर पर न बेचें नशा की दवाएंञ्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - पंजाब सरकार द्वारा नशा खत्म करने की शुरू की मुहिम के तहत बाघापुराना थाना में डीएसपी बलविंदर सिंह ने मेडिकल स्टोर मालिकों से बैठक की। डीएसपी बलविंदर सिंह व थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि अगर कोई भी मेडिकल स्टोर वाला नशीली दवाई बेचता पाया गया तो उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मेडिकल स्टोर वाले अपना फर्ज समझते हुए किसी भी प्रकार का नशा न बेचें। इस मौके पर मेडिकल स्टोर बाघापुराना यूनियन के प्रधान डॉ. दीवान चंद अग्रवाल ने कहा कि बाघापुराना में न तो कोई मेडिकल स्टोर वाला नशा बेचता पाया तो वह भी पुलिस को पूरा सहयोग देंगे। बैठक में मुंशी जसपाल सिंह, डीएसपी रीडल जगजीत सिंह के अलावा मेडिकल स्टोर संचालक हाजिर थे।