पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गतके के जौहर दिखाकर मनाई २६ जनवरी

गतके के जौहर दिखाकर मनाई २६ जनवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धर्मकोट
दाना मंडी धर्मकोट में 65 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म एसडीएम कम एडीसी मोगा अजमेर सिंह ने अदा की। पुलिस की टुकडिय़ों व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सलामी ली गई।
इस मौके पर सरकारी कन्या स्कूल की छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने नाटक, कोरियोग्राफी, गीत, गिद्दा, भंगड़ा अलावा गतका खेलकर देश भक्ति से संबंधित कोरियोग्राफी पेश करके वाह-वाही लूटी। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर नगर कौंसिल अध्यक्ष जगतार सिंह, उप प्रधान गुरमेल सिंह सिद्धू, भाजपा मंडल प्रधान नवल सूद, नायब तहसीलदार गुरमीत सिंह, सी.डी.पी.ओ पवनदीप कौर, कार्यसाधक अफसर राजेन्द्र कालड़ा, बीडीओ सर्बजीत सिंह, जसकरण सिंह, रवि कुमार, ईटीटीटी यूनियन के पंजाब प्रधान जसविंदर सिद्धू समेत नगर वासी उपस्थित थे। ((धवन))