पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर सिटीजनों ने की बैठक

सीनियर सिटीजनों ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - सीनियर सिटीजन कौंसिल बाघापुराना की बैठक जनता धर्मशाला में प्रधान बनारसी दास कक्कड़ की प्रधानगी में हुई। कक्कड़ ने कहा कि शहर में इस समय सबसे बड़ी समस्या आवारा पशुओं की है जो हादसों का कारण बनकर कई कीमती जानें ले चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन आवारा पशुओं का जल्द से जल्द हल किया जाए। पंजाब सरकार से मांग की कि सीनियर सिटीजन को रिहायशी मकान व प्रापर्टी टैक्स से छूट दी जाए। पंजाब सरकार द्वारा तंबाकू, गुटके से वैट घटाकर राजनीतिक चुनाव स्टंट खेला है। इस मौके पर पीआरओ प्रीतम सिंह प्रीत, बलदेव सिंह, सतपाल अरोड़ा, हेमराज घोलिया, महेन्द्रपाल पाली, अवतार सिंह, सुखदेव सिंह, हाकम सिंह, केसरपाल, सुभाष चन्द्र, सुरेन्द्र जैदका हाजिर थे। ((संदीप))