- Hindi News
- सर्वसम्मति से हुआ एसडी गल्र्स कॉलेज कमेटी का चुनाव
सर्वसम्मति से हुआ एसडी गल्र्स कॉलेज कमेटी का चुनाव
भास्कर न्यूज - मानसा
एसडी कॉलेज कमेटी के होने वाले चुनावों में इस बार सर्वसम्मति से चुनाव हुए हैं। कॉलेज कमेटी प्रधान अमृतपाल गोयल को ही फिर से प्रधान मनोनीत किया गया। वहीं उनके मुकाबले चुनाव लड़ रहे राज कुमार खोखर को कॉलेज कमेटी का सचिव मनोनीत किया गया है। कॉलेज कमेटी चुनावों में हुई सर्वसम्मति पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है। 26 जनवरी को कालेज कमेटी के चुनाव होने थे। बाद दोपहर चुनाव के समय सर्वसम्मति के लिए विचार विमर्श होने लगे। इसको लेकर कॉलेज में ही सनातन धर्म प्रधान कृष्ण बांसल के नेतृत्व मे बैठक आयोजित की गई, जिसमे कमेटी के 26 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक दौरान गहन विचार विमर्श के बाद अमृतपाल बांसल को प्रधान व राज कुमार खोखर को सचिव बनाने की उठी मांग का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। कॉलेज कमेटी के सर्वसम्मति से हुए चुनावों का जिला योजना बोर्ड मंगत राय बांसल, विधायक प्रेम मित्तल, नरेश मित्तल, भाजपा जिला प्रधान सतीश गोयल, बिंदरपाल गर्ग, हरि राम डिंपा, सुखदेव बांसल, हुकम चंद, तरसेम फता, अमर नाथ, शिवपाल बांसल, प्रशोत्म बांसल इत्यादि ने खुशी का प्रगट किया है।