पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधा केंद्र में बनवाएं आधार कार्ड : एडीसी

सुविधा केंद्र में बनवाएं आधार कार्ड : एडीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर - सुविधा केंद्र संगरूर में आधार कार्ड बनाने की सेवा शुरू कर दी गई है। एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने बताया कि जिला संगरूर के आस-पास के गांवों व शहर संगरूर के निवासियों को अपना आधार कार्ड अप्लाई करने के लिए अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब वह सुविधा केंद्र संगरूर में आकर अपना आधार कार्ड अप्लाई कर सकते हैं। यह सेवा डीसी परिसर में बने सुविधा केंद्र की दूसरी मंजिल पर शुरू कर दी गई है। यह सेवा डिवीजनों/सब डिवीजन स्तर पर भी जल्द शुरू की जा रही है। आवेदनकर्ता को अपना पहचान पत्र व अपने स्थाई पता का सबूत संबंधित अधिकारी को दिखाना होगा, जिसकी जांच करके आवेदनकर्ता का आधार कार्ड अप्लाई किया जाएगा।