पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेडक्रॉस मेला 2 फरवरी को : डीसी

रेडक्रॉस मेला 2 फरवरी को : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर - जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गरीबों, जरुरतमंदों व गरीब मरीजों की मदद के लिए फंड जुटाने को 2 फरवरी को वार हीरोज स्टेडियम में रेडक्रॉस मेला लगाया जा रहा है। डीसी डॉ. इंदु मल्होत्रा ने मेले के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इस मेले का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा करेंगे। डीसी ने लोगों को मेले में बढ़चढ़कर शिरकत करने की अपील की। बैठक में एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, एसडीएम पूनमदीप कौर, रैड क्रॉस के सचिव बलदेव राज आदि मौजूद थे।