पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताओं के पास क्रलाला जीञ्ज के लिए नहीं है वक्त, आज जयंती पर कोई समारोह नहीं

नेताओं के पास क्रलाला जीञ्ज के लिए नहीं है वक्त, आज जयंती पर कोई समारोह नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलबाग दानिश - गांव ढुड्डीके, मोगा
देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले लाला लाजपत राय का आज जन्मदिवस है। लेकिन ऐसा लगता है कि उनका जन्मदिन मोगा में किसी को याद ही नहीं है। तभी तो यहां उनके मेमोरियल पर एक भी समागम नहीं हो रहा है। और नजदीक ही मेले में लोग लुत्फ उठा रहे हैं।
मेमोरियल पर जन्मदिन से एक दिन पहले जिले में चहल पहल होनी चाहिए थी। लेकिन आज वहां इक्का दुक्का लोग ही थे। कभी यहां चारों दिन रौनक होती थी जो अब धीमी पड़ गई है। 27 जनवरी को स्मारक वर सन्नाटा सा पसरा हुआ था। गांव में दाखिल होते ही रास्ते में एक मेला लगा था जहां सैकड़ों लोग हुए थे। वहीं स्मारक पर पांच पुलिस कर्मचारी, तीन कैमरा मैन और सात कमेटी सदस्य ही थे।
आज कांग्रेस के बड़े नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आना था वह भी नहीं आए। पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के नेता मनप्रीत सिंह बादल ही यहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।