पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर की गई तोडफ़ोड़

घर में घुसकर की गई तोडफ़ोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा। छह व्यक्तियों ने घर में जबरन घुसकर घर में बने बाथरूम व कमरों की तोडफ़ोड़ कर डाली मकान मालिक द्वारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जिस की शिकायत उसने पुलिस को की। थाना सिटी साउथ पुलिस के एसआई देस राज ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह निवासी पत्ती मोहब्बत की पुराना मोगा द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सुरजीत सिंह व दविंदर सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते उसके घर में जबरन दाखिल होकर घर में बने शौचालय व कमरे की तोडफ़ोड़ करके घर पर कब्जा कर लिया और वहां से लोहे के गाडर, सरिया व ईटे चोरी कर ली जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंनें उसे जान से मारने की धमकियां दी एसआई देसराज द्वारा भूपेन्द्र सिंह के बयान लेने के उपरांत सुरजीत सिंह ,दविंदर सिंह व उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया ((गुलाटी))