कार की चपेट में आया साइकिल सवार
मोगा - गांव जनेर के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना कोट ईसेखा के एएसआई अवनीत सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह निवासी गांव जनेर द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 24 जनवरी की शाम को उसका पिता नाहर सिंह अपने साइकल से जनेर से गांव लौहारा की और जा रहा था। जब वह गांव के ही बस अड्डा के पास पहुंचा तो इसी दौरान उसके साइकिल को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी पिता की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। एएसआई अवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने परमजीत सिंह के बयान लेने के उपरांत अज्ञात कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । ((गुलाटी))