- Hindi News
- फ्लैक्स बोर्ड फाडऩे व अश्लील शब्द लिखने के आरोप में पर्चा
फ्लैक्स बोर्ड फाडऩे व अश्लील शब्द लिखने के आरोप में पर्चा
भास्कर न्यूज - मोगा
गांव में लगे पंजाब सेहत विभाग कार्पोरेशन के चेयरमैन के फ्लैक्स बोर्ड फाडऩे व उस पर अश्लील शब्द लिखने के आरोप पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना कोट ईसे खा पुलिस के एएसआई अवनीत सिंह ने बताया कि गांव लोहारा के सरपंच जगजीवन सिंह द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने बरजिंदर सिंह बराड़ के पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन बनने की खुशी में गांव में ही बरजिंदर सिंह बराड़ के साथ अपनी फोटो के साथ फ्लैक्स बोर्ड बनवाकर लगाए थे। 23 जनवरी की शाम को गांव के ही जगरूप सिंह ने उक्त फ्लैक्स बोर्डों पर लगी मेरी और गांव के अन्य व्यक्तियों की फोटो फाड़ दी और बोर्ड पर अश्लील शब्द लिख दिए। ((गुलाटी))