20 बोतल शराब सहित एक गिरफ्तार
मोगा। थाना धर्मकोट की पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति को काबू कर उसके पास से सवा 20 बोतल शराब बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना धर्मकोट के हवलदार रेशम सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को रोककर उसकी की तलाशी ली गई तो पुलिस ने उसके पास से सवा बीस बोतल अवैध शराब की बरामद की पुलिस ने उक्त व्यक्ति रणजीत सिंह निवासी गांव इंदरगढ़ को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ((गुलाटी))