- Hindi News
- स्कॉर्पियो से तीन क्विंटल 50 किलो पोस्त बरामद
स्कॉर्पियो से तीन क्विंटल 50 किलो पोस्त बरामद
भास्कर न्यूज - मोगा
पुलिस ने नाकेबंदी दौरान स्कारपियो गाड़ी से चूरा पोस्त बरामद किया है। लेकिन गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
थाना फतेहगढ़ पजंतूर के मुख्य अधिकारी रशपाल सिंह बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गांव दौलेवाला में नाकाबंदी के दौरान एक स्कारपियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति गाड़ी को पीछे खड़ी कर फरार हो गए।
पुलिस द्वारा जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 3 क्विंटल 50 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
पुलिस ने गाड़ी व चूरा पोस्त को अपने कब्जे में लेने उपरांत अज्ञात दो व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। ((गुलाटी))