पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिरंगे की शान के लिए तीनों कांग्रेसी विधायक और सांसद एक मंच पर

तिरंगे की शान के लिए तीनों कांग्रेसी विधायक और सांसद एक मंच पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
एक तरफ जहां प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी की गुटबंदी खुलकर सामने आ रही है, वहीं बरनाला में गणतंत्र दिवस समागम में पहली बार हलके के तीनों विधायक और सांसद एक मंच पर इकट्ठा हुए और उन्होंने गुटबंदी छोड़कर एकजुट होकर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय तिरंगा लहराकर सलामी दी। जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से नेहरू चौक पर समागम का आयोजन किया गया।
जिसमें सांसद विजयइंदर सिंगला, बरनाला के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों, हलका भदौड़ के कांग्रेसी विधायक मोहम्मद सदीक और हलका महलकलां की कांग्रेस विधायक बीबी हरचंद कौर घनौरी ने अपने-अपने समर्थकों व वर्करों के साथ समागम में शिरकत कर पार्टी की एकजुटता का प्रमाण दिया।
सांसद सिंगला ने कहा कि आज पंजाब में नशा चरम सीमा पर है। सरकार ड्रग्स माफियाओं के साथ मिली हुई है। उन्होंने शपथ ग्रहण करते कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी जल्द ही पंजाब से इस ड्रग्स माफिये के धंधे को बेनकाब करेगी।
जबकि कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज हम शहीदों की बदौलत ही आजादी का आनंद मान रहे हैं। ढिल्लों ने कहा कि पहले जहां लोग अंग्रेजों की गोलियों से डरकर भागे थे अब लोग अकाली-भाजपा की नीतियों से दुखी होकर भाग रहे हैं।
समागम को विधायक मोहम्मद सदीक, साबका विधायक चंद सिंह चोपड़ा, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह मान और नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसी नेता हरविंदर सिंह चहल, अनिल भारती सोनी, नगर पार्षद महेश लोटा, ब्लाक कांग्रेस के प्रधान रजनीश भोला अग्रवाल, सुरेश कुमार डिंपल, सरपंच गुरजिंदर सिंह, राजवंत सिंह, धर्मपाल शर्मा, सियासी सचिव गुरजीत सिंह बराड़, गांधी जागल, राजू चौधरी, अमरजीत सिंह काका, इकबाल सिंह सरां, दिलदार खां, अश्वनी कुमार सियासी सचिव पीए-टू विजयइंदर सिंगला, निरंजन सिंह ठीकरीवाल, डा.तरसेम भारद्वाज आदि कांग्रेसी वर्कर हाजिर थे।