- Hindi News
- डिप्टी सीएम के न मिलने से दलितों में रोष व्याप्त
डिप्टी सीएम के न मिलने से दलितों में रोष व्याप्त
भास्कर न्यूज - गोनियाना मंडी
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के संगत दर्शन समागम के दौरान दलितों की अनदेखी करने पर दलित भाईचारे में रोष व्याप्त हो गया है। गांव के गुरुद्वारा साहिब बाबा जीवन सिंह के नजदीक भारी गिनती में दलित समाज के लोग एकत्र हुए। इसकी सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुभाष मित्तल, डीएसपी भुच्चो हरमीक सिंह दिओल व थाना नेहियांवाला के मुखी गुरदीप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने प्रशासन द्वारा दलितों को डिप्टी सीएम के साथ मिलाने का वादा किया। इसके बाद भी डिप्टी सीएम दलितों की समस्याओं को बिना सुने व बिना मांग पत्र ही चले गए। एकत्र दलित समाज के लोग पंचायत सदस्य गुरदीप सिंह, सतपाल सिंह, खेत यूनियन के नेता तरसेम सिंह, बूटा सिंह, कुलदीप सिंह, बीरा सिंह, सुखदेव कौर, दलित सेना के प्रधान बलवीर सिंह व शहीद बाबा जीवन सिंह क्लब के सदस्यों ने बताया कि डिप्टी सीएम बादल द्वारा गांव में किसी भी बुलावा पत्र नहीं दिया गया, जबकि पंजाब की अकाली सरकार गरीबों के हिमायती होने का दावा कर रही है। दलितों ने फैसला लिया है कि उनके द्वारा लोकसभा चुनावों दौरान अकाली दल के उम्मीदवारों का बायकाट किया जाएगा।