पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ने विश्वकर्मा मार्केट में गिराई अवैध दुकान

निगम ने विश्वकर्मा मार्केट में गिराई अवैध दुकान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बठिंडा
बठिंडा-बरनाला बाइपास पर विश्वकर्मा मार्केट में सोमवार को निगम ने एक अवैध दुकान को गिरा दिया। निगम अफसरों के मुताबिक दुकान का निर्माण बिना नक्शा पास करवाए किया गया था, जो अवैध था।
इसकी शिकायत क्षेत्र के ही किसी व्यक्ति ने नगर निगम से की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को निगम ने इसे गिरा दिया। उधर, दुकान मालिक गुरसेवक सिंह गोरा ने बताया कि उसकी दुकान को गिराने से पहले नगर निगम ने उसे कोई नोटिस नहीं दिया। यह कार्रवाई रंजिशन करवाई गई है। नगर निगम प्रशासन मनमानी रवैया अपना रहा है।