संत बलबीर सिंह घुन्नस ने फहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - मानसा
65वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नेहरू मेमोरियल सरकारी कॉलेज के खेल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय तिरंगा फहराने की रस्म पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव जेल, सैर सपाटा, सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व, अजायबघर मामले, संत बलबीर सिंह घुन्नस द्वारा अदा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता व भाईचारक सांझ करके ही गणराज का आनंद माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी अनेक देश भक्तों व शूरवीरों की बहुमूल्य कुर्बानियों से मिली है।
इससे पहले मुख्य मेहमान संत बलबीर सिंह घुन्नस ने डीसी अमित ढाका व एसएसपी भुपिंदर सिंह खटड़ा के साथ परेड कमांडर डीएसपी सरदूलगढ़ गोबिंद्र सिंह के नेतृत्व में परेड में हिस्सा ले रही पंजाब पुलिस, होम गार्डज, एनसीसी लड़के व लड़कियां, स्काउट्स व गल्र्स गाइड की टुकडिय़ों व आर्मी बैड बठिंडा का निरीक्षण किया। इसके बाद विभिन्न टुकडिय़ा द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया व मुख्य मेहमान को सलामी दी गई। मुख्य मेहमान द्वारा स्वतंत्रता संग्रामियों व जंगी विधवाओं, रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम मे भाग लेने वाले बच्चों, परेड कमांडर, परेड मे हिस्सा लेने वाली टुकडिय़ों के कमांडरों का सम्मान भी किया गया। इसके अलावा खेल, शिक्षा क्षेत्रों मे प्राप्तियां करने वाली 44 शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया। समारोह दौरान रैडक्रॉस द्वारा जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल व व्हील चेयर भी दी गई। संत बलबीर सिंह घुन्नस ने प्रोग्राम पेश करने वाले स्कूलों की हौसला अफजाई के लिए एक लाख रुपए की राशि देने का ऐलान भी किया। समारोह मे जिला सेशन जज गुरबीर सिंह, एडीशनल सेशन जज 2 राज कुमार, विधायक मानसा प्रेम मित्तल, विधायक बुढलाडा चतिन्न सिंह समाओ, सिविल जज कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी अमनदीप कौर, चेयरमैन पनसीड पंजाब सुखविंदर सिंह औलख, जिला योजना कमेटी चेयरमैन मंगत राय बांसल, पूर्व विधायक व जिला प्रधान शिरोमणि अकाली दल हरबंत सिंह दातेवास, चेयरमैन जिला परिषद सुखदेव सिंह चैनेवाला, एसजीपीसी मैंबर बाबा सुखचैन सिंह, एडीसी डी हरिंदर सिंह सरां, सहायक कमिश्नर जनरल तेजदीप सिंह सैनी, जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी हरबंस सिंह संधू, जिला प्रधान यूथ अकाली दल गुरप्रीत सिंह बणांवाली, नरेश मित्तल के अलावा विभिन्न धार्मिक व राजनीतिक नेता, सामाजिक जत्थेबंदियों के पदाधिकारी, सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्कूल कॉलेजों के अध्यापकों व विद्यार्थियों समेत भारी संख्या मे क्षेत्र निवासी उपस्थित थे।
गणतंत्रत दिवस के मौके पर किया गया महिलाओं का सम्मान
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा टिवाणा स्ट्रीट में तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति के कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी तादाद में महिलाओं के अलावा बच्चे मौजूद थे।
नगर निवासियों को संबोधित करते भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नीलम शर्मा ने कहा कि देश की तरक्की के लिए देश का शक्तिशाली होना जरुरी है। जिला प्रधान भाजपा सतीश गोयल ने मंच संचालन करते शामिल लोगों को 65वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे रक्तदानी करने वाली एसडी गल्र्स की प्रो. ममता मित्तल व एमडी मेडिसन व युनिवर्सिटी से अव्वल सुनीता जैन को सम्मानित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा प्रधान मंजू मित्तल ने आए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके गीता रानी गर्ग, बुढलाडा प्रधान मनजीत कौर, आशा रानी बुढलाडा, कमला देवी, मनि सोढी, निर्मल गोयल, इंदु चांदपुरिया, पूनम छाबड़ा, पूजा छाबड़ा, रजिंदर कौर, संतोष जोगा, नीतिका गर्ग, नीलम गोयल, लवली सिंगला व भाजपा वर्कर मौजूद थे।
ट्राइसिकल न मिलने से निराश लौटे अपाहिज
गणतंत्र दिवस दौरान ट्राईसाइकिल न मिलने से अंगहीनों को समागम से निराश होकर लौटना पड़ा। समारोह में भाग लेने पहुंचे एक टांग व एक पैर से अपाहिज दर्शन कुमार व अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने ट्राय साइकिल लेने के लिए एसडीएम कार्यालय मे निवेदन किया था कि उन्हें गणतंत्र दिवस में ट्राय साइकिल मिल जाएगा, लेकिन उन्हे निराश होकर लौटना पड़ा।