- Hindi News
- बरनाला में किसानों की इमारतों पर अफसरों का कब्जा, परेशानी
बरनाला में किसानों की इमारतों पर अफसरों का कब्जा, परेशानी
भास्कर न्यूज. बरनाला
किसानों की सुविधा के लिए बनी ज्यादातर इमारतों पर अफसरों का कब्जा है। यहां तक कि मार्केट कमेटी की नई अनाज मंडी वाली इमारत में भी पुलिस के महिला विंग ने कब्जा कर रखा है। हालांकि एक वर्ष पहले ही डीसी दफ्तर कोर्ट काम्पलेक्स में गया है। लेकिन अब भी इन इमारतों में जिला ट्रांसपोर्ट विभाग, चुनाव दफ्तर, वुमेन सेल, डीएसपी दफ्तर, जिला योजना बोर्ड दफ्तर चल रहे है। इसके अलावा जिला पुलिस मुखी का दफ्तर भी मंडी बोर्ड की बिल्डिंग विकास भवन में चल रहा है। हालांकि यह प्रबंधकीय कांप्लेक्स के निर्माणाधीन होने के कारण हैं। मंडी बोर्ड ने किसानों के करोड़ों रुपए खर्च करके इमारतों बनवाई गई थी ताकि किसान खुद ठहर सके तथा अपनी फसलों को मौसम की मार से फसलों को बचा सके। मार्केट कमेटी की जो जगह किसानों की रेहडियां ((गड्ढे)) खड़े करने के लिए थी। इस जगह पर भी थाना सदर चल रहा है। मार्केट कमेटी द्वारा किसानों के पैसों से बनी मंडी इमारत के कुछ हिस्से में मार्केट कमेटी का दफ्तर जिसकी हालत खस्ता बनी हुई है।
डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू का कहना है कि प्रबंधकीय कांप्लेक्स के कारण थोड़ी-बहुत परेशानी आ रही है। जल्दी ही प्रबंधकीय कांप्लेक्स का निर्माण कार्य पुरा हो जाएगा। इसके बाद सारे विभाग इस कांप्लेक्स में शिफ्ट कर दिए जाएंगे, जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा। डीसी ने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना मंजूरी के जिला हेडक्वार्टर छोड़ता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उसके संबंधित उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। इसके किसानों की सुविधाओं का प्रशासन
ख्याल रखेगी।
प्रबंधकीय कांप्लेक्स के कारण आ रही है परेशानी : डीसी