- Hindi News
- लैब टेक्नीशियन मरीजों से वसूल रहे हैं मनचाहे रेट
लैब टेक्नीशियन मरीजों से वसूल रहे हैं मनचाहे रेट
भास्कर न्यूज - बरनाला
शहर में लैबोरेट्रीज संचालक मनचाहा रेट वसूल कर मरीजों से अंधाधुंध पैसे वसूल रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन और सेहत विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर में चल रही लैबोरेट्रीज की और से वसूल किए जाने वाले टेस्टों के रेटों में बहुत फर्क है। साथ ही लैबो में टेस्ट करते लैब टेक्नीशियनों की योग्यता भी शक के घेरे में होने से रोगियों को दी जा रही नतीजा रिर्पोट पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि शहर में अनेक लैबोरेट्रीज ऐसी है जहां उनके संचालकों और टेक्नीशियनों की शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी नहीं लिखी हुई। जिस कारण इनके द्वारा की हुई जांच रिर्पोट भी शक के घेरे में होती है। लैबोरेट्रीज पर सेहत विभाग का कोई कंट्रोल नहीं होने की वजह से भी इसको बढ़ावा मिल
रहा है।
टेक्नीशियनों की शैक्षणिक योग्यता की जांच हो
समाजसेवी सुखविंदर भंडारी और सुभाष गर्ग ने कहा कि बरनाला में ऐसे लोग भी लैबोरेट्रीज चला रहे हैं, जो शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते।
उन्होंने कहा कि लैब चलाने के लिए कम से कम एक वर्ष का लैब टेक्नीशियन का डिप्लोमा या तीन वर्ष की लैब टेक्नीशियन की डिग्री जरूरी होती है। अगर ऐसा नहीं है तो उनकी शैक्षणिक योग्यता की जांच की
जानी चाहिए।
॥मामला ध्यान में आ गया है। इस संबंधी सख्त कदम उठाएं जाएंगे। लैब संचालकों की क्वालीफिकेशन भी चेक करवाई जाएगी। साथ ही सेहत विभाग के अधिकारियों को भी इस संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।ञ्जञ्ज
गुरलवलीन सिंह सिद्धू ,डीसी