पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरनाला शहर के विकास के लिए जल्द मिलेगी 5 करोड़ : ढींढसा

बरनाला शहर के विकास के लिए जल्द मिलेगी 5 करोड़ : ढींढसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि पत्ती रोड और सेखा रोड में सीवरेज का काम युद्धस्तर पर जारी है। नगर कौंसिल के पास 10 करोड़ रुपए पहले आ चुके हैं और अब जल्दी ही 5 करोड़ रुपए और मुहैया करवाए जा रहे हैं। ढींढसा ने कहा कि शहर में जहां-कहीं भी विकास कार्य चल रहे हैं वहां वार्ड स्तर पर लोग कमेटी बनाकर विकास कार्यों की जांच खुद करें। अगर कहीं भी कुछ गलत हो रहा है या अधिकारी कोताही बरत रहे हैं तो इसकी शिकायत तुरंत डीसी से करें।
अगर डीसी बात नहीं सुनता तो उन्हें बताएं ताकि विकास कार्य समय पर निपटाया जा सकें। ढींढसा ने शहर की सफाई व्यवस्था बारे बात करते हुए कहा कि सोमवार से शहर के हरेक वार्ड में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और नगर कौंसिल शहर का कूड़ा-कर्कट फेंकने के लिए अपनी जगह का इंतजाम कर रही है।
इसके अलावा सीवरेज के लिए शहर में जल्दी ही ट्रीटमेंट प्लांट खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्याओं का समाधान सरकार कर रही है।
इस अवसर पर युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, एसजीपीसी मेंबर परमजीत सिंह खालसा, यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष रविंदर सिंह रम्मी ढि़ल्लों, भाजपा के राज्य सचिव यादविंदर शंटी, महासचिव मोनू गोयल, सियासी सचिव जसविंदर सिंह, गोपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष सुनील काला, चेयरमैन सुनीलदेव सिंगला, मुनीश मिंटा, अमनदीप गोयल काला आदि अकाली वर्कर हाजिर थे।