व्यापारी विंग का कमेटी गठित
बरनाला - लोकसभा चुनाव को लेकर व्यापारी विंग ने 25 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। शिअद युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल ने मंगलवार को हंडियाया बाजार स्थित दफ्तर में कहा कि यह कमेटी पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी दफ्तर में 24 घंटे के भीतर लोगों की समस्याएं हल की जाएगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील काला, चेयरमैन बिन्नी जिंदल, प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनील देव सिंगला, सचिव सन्नी सिंगला अग्रवाल, विकास गर्ग, राकेश गर्ग केशी, अमनदीप गोयल काला, मुनीष मिंटा, मुनीश मित्तल, अशीश गोयल आदि हाजिर थे।