पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली शिकायत घर में मुलाजिम नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान

बिजली शिकायत घर में मुलाजिम नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भदौड़((बरनाला))
म्यूनिसिपल कमेटी की दुकान स्थित बिजली शिकायत घर पिछले दो माह से न तो कोई मुलाजिम है और न ही शिकायत रजिस्टर। जिससे बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहरवासी बुद्धराम, जीवन कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, अश्वनी कुमार, अंग्रेज सिंह, अशोक कुमार, रामलाल, देसराज, केवल सिंह, संजीव कुमार, राजेश शैली आदि ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बिजली शिकायत घर में मुलाजिम तैनात करने की मांग की है ताकि लोगों को किसी किस्म की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा शिकायत घर को शहर के बीच खोला जाना चाहिए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे एकजुट होकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
मुलाजिमों का है भारी टोटा जेई
शहरी फीडर के इंचार्ज जेई गुरदीप सिंह ने बताया कि बिजली ग्रिड भदौड़ के पास मुलाजिमों की भारी कमी है, जिससे बिजली शिकायत घर में कोई मुलाजिम तैनात नहीं है। मुलाजिमों की कमी संबंधी अधिकारियों को लिखकर भेज दिया है।