पांच किलो पोस्त सहित एक काबू
मोगा - सीआईए स्टाफ ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के पास से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने उसे हिरासत में काबू कर लिया। सीआईए स्टाफ के सहायक थानेदार गमदूर सिंह ने बताया कि उन्होंने सोमवार की शाम पुल मेहर लोहगढ़ के पास जसवीर सिंह निवासी कमालके कलां की तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके और पूछताछ की जा रही है।