- Hindi News
- नशे की पूर्ति के लिए बनाया चोरी का गिरोह
नशे की पूर्ति के लिए बनाया चोरी का गिरोह
भास्कर न्यूज - मोगा
थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने चोरी के दो मोटर साइकिलों सहित सात व्यक्तियों को काबू किया है। इन सातों में दो सगे भाई और एक-एक चाचा ताया के लड़के शामिल हैं। पुलिस को इन चोरों ने बताया कि नशों के लिए पैसे की पूर्ति न होने पर हमने यह गिरोह बनाया था और छोटी-मोटी चोरियां करते थे। थानेदार हरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम मेन चौक फतेहगढ़ पंजतूर में नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक जगह छापामारी कर गुरशरण सिंह, बलजीत सिंह व चमकौर सिंह ((दोनों सगे भाई)), नछत्तर सिंह व गुरतेज सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजतूर ((दोनों सगे भाई)), सर्बजीत सिंह व बलजीत सिंह ((चाचा ताया के लड़के)) निवासी अमीर शाह थाना मक्खू को दो चोरी के मोटर साइकिलों सहित काबू किया है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर प्रभारी रछपाल सिंह ने बताया यह सभी नशे के आदि हैं और इसके लिए पैसे का जुगाड़ करने के लिए कस्बे में चोरियों की वारदात को अंजाम दिया करते थे। इन्होंने घरों से सामान, सिलेंडर व वाहन चोरी किए थे।