पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वित्तमंत्री से मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग

वित्तमंत्री से मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रधान जसमेल कौर ने ढींढसा को अवगत करवाया कि उनका साथी मिड डे मील वर्कर जरनैल सिंह सरकारी स्कूल लौंगोवाल में 2004 से काम करता था जोकि हाल ही में स्कूल में काम करता हुआ अचानक बीमार हो गया। जरनैल सिंह बीमारी की हालत में भी काम करता रहा। जिसका 16 जनवरी 2014 को देहांत हो गया।
ढींढसा से मांग की गई कि जरनैल सिंह के परिवार को कम से कम दो लाख रुपए मुआवजा दिया जाए, उसकी पत्नी को रेगुलर भर्ती किया जाए। जसमेल कौर के अनुसार ढींढसा ने एसडीएम को आदेश दिए कि वह तुरंत केस बनाकर सीएम को भेजें ताकि पीडि़त परिवार की सहायता की जा सके।