प्रदीप सपोलिया की बरसी पर हुआ समागम
भास्कर न्यूज - मानसा
जम्हूरी अधिकार सभा पंजाब की मानसा जिला इकाई द्वारा प्रदीप सपोलिया की बरसी पर करियाना भवन में समागम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश प्रधान प्रो. अजमेर सिंह औलख, प्रदीप सपोलिया के पिता एडवोकेट राम रक्षपाल शर्मा व प्रितपाल सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इसके बाद मानसा के उपप्रधान हरज्ञान सिंह व सुखदर्शन सिंह नत्त ने प्रदीप सपोलिया के जीवन के बारे में बताया। मंच संचालन एडवोकेट बलकरन सिंह बल्ली ने किया, जबकि रेडिकल पीप्लज फोरम पंजाब द्वारा अमोलक डेलूआना, जसबीर कौर नत्त व एडवोकेट बलवीर कौर ने शहर शुभचिंतकों से एकत्र की वित्तीय मदद प्रदीप सपोलिया की जीवन साथी प्रवीण कौर को भेंट की, जिसके बाद अश्विनी खुडाल ने इस विषय से प्रासंगिक ‘चोनिया’ नाम की शानदार नजम श्रोताओं के साथ सांझी की।
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट एडवोकेट व जम्हूरी अधिकारों के सक्रिय कार्यकर्ता अश्विनी बख्शी ने बताया कि बेशक 26 जनवरी 1950 को लागू हुए देश के संविधान अनुसार समूह नागरिकों को व्यापक आजादियां के अधिकार प्रदान किए गए है, लेकिन समय समय पर आई सरकारों द्वारा गरीब जनता को इन अधिकारों का इस्तेमाल करने से रोक कर पाबंदियां लगाई हैं। नौजवान कहानीकार व जिला समाज भलाई अफसर गुरमीत कडियालवी, प्रो: अजमेर सिंह औलख आदि ने संबोधित किया। समागम में क्षेत्र के मजदूर, किसान नेता, साहित्यकार, वकील, प्रोफेसर, ट्रेड यूनियन नेता, महिलाएं आदि लोग उपस्थित थे।