- Hindi News
- कमेटी ने सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
कमेटी ने सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - मोगा
पंजाब एंड यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के आह्वान पर शहर में रोष मार्च निकाला गया। जिसकी अगुवाई फेडरेशन के नेताओं ने संयुक्त तौर पर की। फेडरेशन नेता जगदीश सिंह चाहल, बलकरण मोगा, भूपेन्द्र सिंह सेखों, कर्मचंद चंडालिया, किरणजीत, वरिंदर, मंजीत, सुदेश, जरनैल, फकीर चंद, रेशम, हरी बहादुर, महेन्द्र, बलदेव, ओंकार, प्रीतम, चमकौर, वीरपाल ने मांग की कि सारे विभागों में आउटसोर्स, ठेका आधारित, डेलीवेज आधारित, मिड-डे मील वर्कर्स, आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स, ई पंचायत, जंगलात विभाग, पनसप आदि में काम कर रहे मुलाजिम को कम से कम मेहनताना के घेरे में लाकर रेगुलर किया जाए। कम से कम वेतन 10 हजार रुपये किया जाए, ठेके पर भर्ती करने की जगह रेगुलर भर्ती चालू की जाए। जनवरी 2013 से जून 2013 तक डीए की किश्त का बकाया तुरंत दिया जाए, जुलाई 2013 से डी.ए की किश्त तुरंत जारी की जाए, 1 जनवरी 2006 से ग्रेड के बकाए की तीसरी 20 प्रतिशत किश्त तुरंत दी जाए, छठे पे कमिश्&52द्भ;नर का गठन किया जाए, दूसरे राज्यों की तर्ज पर अंतरिम रिलीफ दी जाए, दर्जा चार मुलाजिमों के जीपी फंड का हिसाब डीईओ स्तर पर रखा जाए। सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों की निंदा करते कहा कि एक तरफ तो सरकार मुलाजिमों के बनते हक भी नहीं दे रही। मगर दूसरी ओर बड़े-बड़े उद्योगपतियों व ट्रांसपोर्टरों को छूट देकर सरकारी खजाना लूटा रही है। अगर सरकार ने मुलाजिमों की मांगों की ओर ध्यान न दिया तो वह 9 फरवरी को लंबी में किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे।((शिवा))