- Hindi News
- प्रदर्शनकारियों ने कहा ट्रक यूनियन में लगे ताले को खोले प्रशासन
प्रदर्शनकारियों ने कहा-ट्रक यूनियन में लगे ताले को खोले प्रशासन
भास्कर न्यूज - मोगा
ट्रक यूनियन वर्करों ने जिला इंटक प्रधान विजय धीर की अगुवाई में प्रशासन द्वारा बंद किए गए यूनियन में लगाए हुए ताले को खोलने की अपील की। इंटक यूनियन ने इन मांगों को लेकर के ट्रक यूनियन से डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर तक रोष मार्च निकाला।
जिसमें प्रदेश इंटक महासचिव दविंदर सिंह जौड़ा, ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन प्रधान प्रीतम सिंह बिल्लू हाजिर थे। यूनियन ने डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा गया। इससे पहले रोष मार्च में शामिल ट्रक ड्राईवरों, कंडक्टरों व ट्रक ऑपरेटरों को संबोधित करते जिला इंटक प्रधान एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि बीते 13 दिनों से राजनीति की भेंट चढ़े ट्रक ड्राईवरों, कंडक्टरों व ट्रक ऑपरेटरों को सूली से उतारकर उनके रोजगार बचाने की जिला प्रशासन से मांग की। धीर ने कहा कि कानून की जिम्मेवारी पर ड्यूटी यह नहीं है अगर किसी शहर में चोटियां अधिक होने व कानून चोरों को पकडऩे व चोरियां रोकने की बजाए लोगों को कहें कि लोग 24 घंटे अपने-अपने घरों में ही रहें।
धीर ने कहा कि ट्रक यूनियन को ताला लगाना कानून की ड्यूटी नहीं है और न ही यह समस्या का हल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द ताला खुलवाया जाए, ताकि ट्रक ऑपरेटरों, ड्राईवरों को पेश आने वाली समस्या का हल हो सके। इस रोष मार्च में नेस्ले ठेकेदार लेबर यूनियन के प्रधान सुखमंद्र सिंह डरोली भाई, नंद लाल जैदका, हरपाल सिंह आदि हाजिर थे। ((शिवा))