- Hindi News
- पं. सूर्यकांत के भजनों पर झूमें श्रद्धालु
पं. सूर्यकांत के भजनों पर झूमें श्रद्धालु
भास्कर न्यूज - मोगा
जय श्री श्याम परिवार सेवा समिति ने सोमवार की रात में आनंद नगर स्थित खाटू धाम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन में श्याम प्रेमियों ने बाबा के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया था। सर्वप्रथम पंडित कृष्ण गौड़, मनोज शास्त्री की अध्यक्षता में समिति के समूह सदस्यों ने श्याम बाबा के दरबार में पूजा अर्चना करके ज्योति प्रज्ज्वलित की। वहीं श्री बांके बिहारी मित्र मंडल के भजन गायक आशीष चोपड़ा ने गणपति राखो मेरी लाज.., गणपति आराधना से भजनों का आगाज किया। वहीं बरनाला से पहुंचे भजन गायक पंडित सूर्यकांत शास्त्री ने रामायण की चौपाइयों के साथ भजनों का गायन करते हुए श्याम बाबा की जय.., खाटू वाले की जय.., आदि भजन प्रस्तुत करके अपनी हाजिरी लगवाई। इस दौरान समिति की ओर से मंदिर में सहयोग देने वाले प्रो.वीके सिंगला व पंडित सूर्यकांत शास्त्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुभाष सहगल, कुपिंदर बांसल, मनोज जिंदल, रविंदर गोयल सी.ए, प्रेमदीप बांसल, बलजिंदर कांसल, पवन जिंदल, हरबंस लाल जिंदल, राकेश गुप्ता, मनोज बोबी, जतिंदर गोयल, रवि गुप्ता, अमित सहगल आदि उपस्थित थे। ((शिवा))