३० से क्लब कराएगा कीर्तन दरबार
मोगा - न्यू एकता क्लब व समूह नगर वासियों की ओर से कीर्तन दरबार 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी को पत्ती उसंग धर्मशाला में करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते क्लब के प्रधान इंद्रजीत सिंह गिल ने बताया कि समागम में संत बाबा गुरदीप सिंह चंदपुराना वाले, भाई धर्मवीर सिंह खालसा अपनी मनोहर वाणी से संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान लंगर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। ((शिवा))