- Hindi News
- तीन कंप्लेंट सेंटर को एक बनाने पर कर्मियों में रोष
तीन कंप्लेंट सेंटर को एक बनाने पर कर्मियों में रोष
भास्कर न्यूज - मोगा
शहर के तीन कंप्लेंट सेंटरों को एक जगह करने के विरोध में सब डिवीजनों कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभाग के एक्सीयन इस फैसले को जबरदस्ती ले रहे हैं।
साझा एक्शन कमेटी की अगुवाई में लगाए गए इस धरने प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर के शिकायत केन्द्रों को तोड़कर एक शिकायत केन्द्र बनाए जाने का ऐलान हुआ है। जिसके कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और मुलाजिम भी परेशान होंगे।
एक शिकायत केन्द्र बनाने से जहां शिकायतों को निपटाने में देरी होगी और वहीं कर्मचारियों का सफर कई किलोमीटर बढ़ जाएगा। सरकार लोगों को बढिय़ा सुविधा देने की बजाए परेशान करने पर तुली है।
एक्सीयन सिटी मोगा की ओर से यह शिकायत केंद्र तोडऩे का फैसला वापस नहीं लिया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी एक्सिट सिटी मोगा की होगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे ऐसी नहीं है जिसमें कि केवल हम अपने को ही व्यवस्था देना चाहते हैं। इसमें उपभोक्ता भी परेशान होंगे। धरने को अन्य के अलावा गुरमेल सिंह नाहर, गुरनाम सिंह, गुरचरण सिंह, बूटा सिंह, शविंदर सिंह, नछत्तर सिंह, केवल कृष्ण, जगरूप सिंह, गब्बर सिंह, जुगराज सिंह, जसविंदर सिंह, शेर सिंह, अमरीक सिंह नूरपुर आदि ने संबोधित किया। ((शिवा))