- Hindi News
- फैकल्टी लेक्चररों ने फूंकी पंजाब सरकार की अर्थी
फैकल्टी लेक्चररों ने फूंकी पंजाब सरकार की अर्थी
सुनाम ((संगरूर)) - गेस्ट फैकल्टी लेक्चरर्स यूनियन की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। इस दौरान पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी गई और जोरदार नारेबाजी की। शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज के समक्ष कई अन्य संगठनों ने आंदोलन का समर्थन करते सरकार को चेतावनी दी कि यदि लेक्चररों की मांगें पूरी नहीं की तो आने वाले दिनों में तीखा संघर्ष होगा। नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार अस्थाई मुलाजिमों के प्रति विरोधी रुख अख्तियार किए हुए है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह, रमनदीप सिंह, चमकौर सिंह, विकास कुमार, पीएसयू के कुलदीप कौर, हरविंदर सिंह आदि हाजिर थे।