- Hindi News
- सेहत मंत्री ज्याणी का घेराव कर फूंकी सरकार की अर्थी
सेहत मंत्री ज्याणी का घेराव कर फूंकी सरकार की अर्थी
भास्कर न्यूज - बरनाला
सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी को बरनाला पहुंचने पर बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों और मजदूरों ने घेराव कर जमकर रोष-प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों ने शहर के रेस्ट हाऊस के बाहर ज्याणी के खिलाफ नारेबाजी करके सड़क जाम कर दिया।
मजदूरों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। दूसरी तरफ, अध्यापकों और मजदूरों के रोष को देखते हुए भारी तादाद में पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते रेस्ट हाऊस के मेन गेट को बंद कर दिया।
इस अवसर पर वीरपाल कौर और सतिंदरपाल कौर ने कहा कि गांव चीमां में पक्की नौकरी की मांग लेकर टंकी पर चढ़े अध्यापकों को ४५ दिन बीत चुके हैं लेकिन अध्यापकों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही। वहीं अध्यापकों पर लाठीचार्ज करवाने के आरोपी डीएसपी हरपाल सिंह पर भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। जिससे अध्यापकों में भारी रोष पाया जा रहा है।
इस अवसर पर कुलवीर सिंह, जगमोहन अमृतसर, समरजीत सिंह, सुखवंत कौर बठिंडा, रविंदर मलोट, शरनजीत कौर संगरूर, गुरजंट सिंह तरनतारन, सविता अमृतसर,, शिंदा मोगा, परमजीत फरीदकोट, मदन लाल, परमजीत कौर, मनप्रीत कौर, धीरज कुमार, तरसेम सिंह, संदीप कौर, सतिंदर कौर, रविंदर कौर, कुलविंदर कौर, गुरतेज सिंह, अमनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत कौर जालंधर, समनदीप सिंह फरीदकोट, कुलविंदर कौर बठिंडा, राजविंदर कौर बठिंडा, राजविंदर कौर टल्लेवाल, गुरप्रीत सिंह दुल्लोवाल, लवप्रीत सिंह बठिंडा, हरजीत सिंह, महिमा सिंह, सुखजीत सिंह, हरपाल सिंह सुखपुर, खुशमिंदर सिंह, सविता रानी अमृतसर, शहनाज, सतिंदर कौर आदि हाजिर थे।