पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्र20 मिनट में मिलेगी पुलिस सहायताञ्ज

क्र20 मिनट में मिलेगी पुलिस सहायताञ्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चीमां मंडी ((संगरूर))
वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 20 मिनट के भीतर पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए 35 करोड़ रुपए की लागत से अगले एक माह के दौरान ‘रैपिड रुरल पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम’ शुरू किया जा रहा है। ढींढसा मंगलवार को चीमां मंडी में नगर पंचायत के 11 वार्डों के संगत दर्शन के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
वित्तमंत्री ने कहा कि डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में उक्त सिस्टम के तहत आधुनिक साजो-समान व हथियारों से लैस 585 मोटरसाइकिल व 289 बहुमंतवी वाहन विशेष तौर पर तैनात किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किसी भी मुसीबत में जरूरत पडऩे पर पुलिस सहायता मिल सके।
इस मौके पर लखबीर सिंह लक्खा, दर्शन सिंह लाडी, सुशील कुमार गोयल, रविंदर बांसल, डा. सुरजीत ऋषि, नरिंदर सिंह चहिल, जसबीर सिंह बागवाला, निर्मल सिंह, बलविंदर सिंह माडू, रजिंदर कुमार लीलू, परमजीत सिंह निक्का, जीवन बांसल, दर्शन सिंह दियोल, वरिंदरपाल सिंह टीटू, गुरमीत सिंह जौहल, जगतार सिंह गोलू, राजेश धीमान, सुखदेव सिंह विर्क, चरणजोत सिंह, रणबीर सिंह, सुरिंदर कुमार रंगा, वीपी गोयल, गुरिंदरजीत सिंह धालीवाल, डा. दर्शन सिंह, तेज प्रताप सिंह सराओ, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।