- Hindi News
- पेट्रोल व गैस की बचत को लेकर मैराथन में सड़क पर दौड़े विद्यार्थी
पेट्रोल व गैस की बचत को लेकर मैराथन में सड़क पर दौड़े विद्यार्थी
भास्कर न्यूज - संगरूर
भारत पैट्रोलियम के सहयोग से तेल और गैस बचाओ पखवाड़ा 2014 के तहत संगरूर मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को डीसी डॉ. इंदू मल्होत्रा ने हरी झंडी दिखाकर
रवाना किया।
मैराथन में बंसत वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया। मैराथन दौड़ डीसी कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नानिकयाना चौक पर संपन्न हुई। भारतीय पैट्रोलियम के स्थानीय मैनेजर राज सारसवत ने बताया कि मैराथन का मुख्य मकसद लोगों को तेल व गैस की बचत संबंधी जागरूक करना है। मौके पर आरबी कालिया, तरूण गहलोट, अमित कुमार, खुशी राम शर्मा, पंकज अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, जतिन्द्र शर्मा, विनीत, कुलदीप बांसल, चरण सिंह आदि उपस्थित थे।