मधुमक्खी पालन के दिए टिप्स
संगरूर - पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी द्वारा मधुमक्खी पालन संबंधी सिखलाई कोर्स करवाया गया। केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर ((ट्रेनिंग)) डा. मनदीप सिंह की अगुवाई में पांच दिनों तक चले इस कोर्स में जिला संगरूर के 30 किसानों व नौजवानों ने भाग लिया। कोर्स के दौरान डॉ. गुरबीर कौर सहायक प्रोफेसर((पौध सुरक्षा)), डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. जगदेव सिंह डिप्टी डायरेक्टर बागबानी संगरूर आदि ने मधुमक्खी पालन की जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर जसवंत सिंह भाटिया सलाहकार वित्तीय साक्षरता केंद्र, डा. करनैल सिंह, डा. अविनाश चंद शर्मा आदि मौजूद थे।