- Hindi News
- हरप्रीत सिंह बने गगड़पुर के सर्कल उप प्रधान
हरप्रीत सिंह बने गगड़पुर के सर्कल उप प्रधान
भास्कर न्यूज - संगरूर
शिअद अनुसूचित जातियां विंग के जिला प्रधान और एसजीपीसी सदस्य मलकीत सिंह चंगाल की अगुवाई में गांव गगड़पुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हरप्रीत सिंह को पार्टी का सर्कल उप प्रधान नियुक्त किया गया और 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर उनकी विभिन्न ड्यूटियां लगाई गई। इस मौके पर चंगाल ने कहा कि समूह दलित भाईचारा बाबा साहिब अंबेडकर की विचारधारा के अनुसार चलता हुआ दलित समाज को और ऊंचा उठाने के प्रयास कर रहा है। महासचिव वरियाम सिंह चंदड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दलित वर्ग से धोखा कमाया है। उन्होंने दलित भाईचारे से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में शिअद के महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा को विजयी बनाएं। इस मौके प्रधान बलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, लछमण सिंह, बंत सिंह, बलवीर सिंह, जसविंदर सिंह, दलवीर सिंह, गुरदीप सिंह, भोला सिंह, हरमेश सिंह, जगसीर सिंह, गोरा सिंह, भरपूर सिंह, नत्था सिंह, हरमेल सिंह, जगजीत सिंह मौजूद थे।