पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी जिमखाना क्लब, सुनाम स्पोट्र्स और कल्चरल क्लब का नई डायरेक्टरी जारीञ्चअध्यक्ष घनश्याम कांस

सिटी जिमखाना क्लब, सुनाम स्पोट्र्स और कल्चरल क्लब का नई डायरेक्टरी जारीञ्चअध्यक्ष घनश्याम कांसल ने की समारोह की अगुवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सुनाम ((संगरूर))
सिटी जिमखाना क्लब, सुनाम स्पोट्र्स और कल्चरल क्लब द्वारा तैयार की नई डायरेक्टरी सेलिब्रेशन 2014 का विमोचन समागम अध्यक्ष घनशाम कंसल की अगुवाई में आयोजित किया गया। इसमें संगरूर से सांसद विजयइंदर सिंगला मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। डायरेक्टरी का विमोचन के बाद समागम को संबोधित करते सांसद सिंगला ने कहा कि छोटी-छोटी संस्थाएं भी सभी को एकसूत्र में बांधने में कारगर साबित हो रही हैं। जिमखाना क्लब जिस प्रकार से समाज सेवा के साथ अपनी सभ्याचारक गतिविधियों को लगातार जारी रखे हुए है, यह सराहनीय है।
एकता का संदेश देने वाली ऐसी संस्थाओं से देश को आशा है। घनशाम कंसल ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य समाज सेवा है। जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए उनका हर सदस्य आगे रहता है। समागम में प्रेम गुप्ता, विजय मोहन, सुनील जैन, अमित बागड़ी, लाजपत गर्ग, सुरेश नपी, चंद्रमोहन गर्ग, अनिल गर्ग आदि हाजिर थे।