- Hindi News
- छात्रों को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया
छात्रों को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया
सुनाम ((संगरूर)) - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय यूनिट द्वारा शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज के 18 वर्ष से ज्यादा आयु के छात्रों के वोट बनाने के आवेदन भरे गए तथा छात्रों को वोट की महत्ता की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। परिषद के महासचिव लवनीश गोयल की अगुवाई में 50 छात्रों के आवेदन भरे गए। आवेदन एसडीएम राजेश धीमान को सौंपे गए। इस दौरान छात्रों को जागरूक करते भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग और लवनीश गोयल ने कहा कि देश के संविधान ने सभी नागरिकों जो 18 वर्ष से अधिक आयु को पार कर चुके है, को अपनी सरकार चुनने का सबसे बड़ा अधिकार दिया है। जागरूक नागरिक होने का परिचय देते हुए योग्य छात्र अपना वोट जरूर बनवाएं और समय आने पर इसका इस्तेमाल भी जरूर करें। मौके पर अंकुल गोयल, आशीष जैन, अवधेश गोयल, साहिल गर्ग, नवजोत सिंह आदि हाजिर रहे।