सीनियर सिटीजन्स का सम्मान
संगरूर - सीनियर सिटीजन भलाई संस्था की ओर से बनासर बाग में प्रधान गुरपाल सिंह गिल की प्रधान में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के संस्थापक सुखदेव जस्सल, जगननाथ गोयल, जगदीश कोहली, आरएल पांधी, राज कुमार अरोड़ा, मीत खटड़ा, आरएस मदीन आदि ने अपने विचार रखे। संस्था के नए सदस्य लछमन दास, स्वामी रविन्द्र गुप्ता और परषोतम गुप्ता का उनके जन्म दिन पर विशेष सम्मान किया गया। मौके पर रघुवर दियाल गुप्ता, डा चरणजीत सिंह उड़ारी, केएस बागी, आरके बांसल, ईश्वर सरूप बांसल, एसएस मौड़, सुखविंदरजीत कौर, गुरिंदरजीत बालिया, सुरिन्द्र सिंह बाहिया, वरिन्द्र बजाज, ओपी अरोड़ा, मोदन सिंह और छबी दास आदि उपस्थित थे।