- Hindi News
- कबड्डी एक गांव ओपन में काला संघिया विजयी
कबड्डी एक गांव ओपन में काला संघिया विजयी
भास्कर न्यूज - मालेरकोटला ((संगरूर))
नौजवान वेलफेयर एंड स्पोट्र्स क्लब शेरगढ़ चीमां द्वारा नगर निवासियों व एनआरआईज़ के सहयोग से करवाया गया तीन दिवसीय ग्रामीण खेल मेला समाप्त हो गया। जिसका उद्घाटन संत बाबा मोहन सिंह जी मुकंद पुर वालों ने किया। जबकि इनाम वितरण की रस्म पंजाब वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मुहम्मद इजहार आलम व जिला परिषद संगरूर के चेयरमैन जसवीर सिंह दियोल ने निभाई। इस मौके कबड्डी प्रमोटर मनदीप सिंह माना व वक्फ बोर्ड के सदस्य नदीम अनवार खां विशेष मेहमान थे।
इस खेल मेले में कबड्डी की 120 टीमों ने विभिन्न वर्गों में अपनी खेल के जौहर दिखाए। कबड्डी 75 किलो वर्ग में झनेर की टीम ने पहला व जरगड़ी ने दूसरा, कबड्डी एक गांव ओपन में काला संघिया ने पहला स्थान हासिल करके 51 हजार व काऊंके कलां ने दूसरा स्थान प्राप्त करके 31 हजार रुपए का इनाम जीता। दुल्ला बगे व सोनी सवदी को बेस्ट रेडर तथा उड़णा को बेस्ट जाफी के तौर पर एलसीडी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरदीप सिंह चीमां, यादविंदर सिंह कैनेडा, गुरप्रीत सिंह गोगी यूके, हरदीप सिंह सादा, मुकंद सिंह चीमां, हरी सिंह, स्वर्र्ण सिंह, हरबंस सिंह भोला, बलदेव सिंह, जगदेव सिंह, गुरमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह चीमां, बरिंदर सिंह जोनी, बलजिंदर सिंह, सिकंदर सिंह, रणजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, विक्की चीमां, गोलडी चीमां, दीप लव, राजवीर राजू आदि मौजूद थे। ((सोढ़ी))
तीन दिवसीय ग्रामीण खेल मेला का समापन, कबड्डी में १२० टीमों ने भाग लिया