- Hindi News
- चाइनीज़ डोर की बिक्री व इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त
चाइनीज़ डोर की बिक्री व इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त
संगरूर - चाइनीज डोर की बिक्री व इस्तेमाल पर जिला प्रशासन द्वारा लगाई पाबंदी के आदेशों को सख्ती से लागू करने की मांग को लेकर दी ह्यूमन एंड वुमेन राइट्स एंड आरटीआई सेल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा गया है कि जिला संगरूर में बड़े उत्साह से पतंगबाजी की जाती है परंतु अफसोस पतंगबाजी के लिए बड़े स्तर पर चाइनीज डोर का इस्तेमाल हो रहा है। जिससे काफी दुर्घटनाएं होती हैं। यहां तक कि कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है। साथ ही यह डोर वृक्षों, फसलों व पशु-पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होती है। मांग की गई कि चाइनीज डोर पर पाबंदी संबंधी आदेशों के बोर्ड जनतक जगहों पर लगाए जाएं, सिटी केबल पर इन आदेशों का प्रसारण किया जाए, जिले के सभी स्कूलों व कॉलेजों के मुखियों को निर्देश जारी किए जाएं कि वह छात्रों को इन आदेशों से अवगत करवाएं, जो दुकानदार पतंग व डोर बेचने का कारोबार करते हैं वह अपनी दुकान पर इन आदेशों संबंधी बोर्ड व बैनर लगाएं।