सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक
संगरूर - नशे, भू्रणहत्या, प्रदूषण आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए ऑल इंडिया एंटी ड्रग फेडरेशन द्वारा शहर में जागरुकता मार्च निकाला गया जो शहीद दर्शन सिंह फेरूमान चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार से होता हुआ शहीद भगत सिंह की यादगार ((बस स्टैंड)) में जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित करके उनके सपनों का पंजाब सृजने का प्रण लिया गया।
इस मौके पर फेडरेशन के सरपरस्त पाली राम बांसल ने कहा कि उनकी फेडरेशन का मकसद गलत रास्ते पर जा रही नौजवान पीढ़ी को सही दिशा दिखाना हैं। इस मौके पर जगदीश सिंह गगड़पुर, डा. मीत खटड़ा, निर्मल सिंह घराचों, रजिंदर सिंह, चमकौर सिंह, गुरमीत सिंह, बलकार सिंह, मनदीप सिंह, डा. एएस मान, गुरनैब सिंह, अमरजीत सिंह टीटू, सुखवीर सिंह सुखी, साहिब सिंह, किरत सिंह, डा. जसजोत सिंह, अरविंदर गुप्ता मौजूद थे।