पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा दीप सिंह की गाथा से प्रेरणा लें

बाबा दीप सिंह की गाथा से प्रेरणा लें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस को समर्पित गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्किल द्वारा बागबानी विभाग में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। गुरजंट सिंह राही ने बाबा दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा शीश हरिमंदिर साहिब में अर्पण करने की गाथा से प्रेरणा लेने की अपील की।
सुरिंदरपाल सिंह सिद्दकी और हजूरा सिंह के जत्थे ने कीर्तन व व्याख्या करते हुए गुरमति सिद्धांतों, सिखी सिदक, केसां-सवासां संग निभाने की प्रेरणा दी। बीबी जसपाल कौर और गुरिंदर कौर ने भी शब्द गायन किया। इस दौरान डॉ. जगदेव सिंह डिप्टी डायरेक्टर बागबानी विभाग, बीरबल सिंह सीनियर सहायक और गुरमेल सिंह एएसआई को सम्मानित किया। समागम में तीर्थ सिंह, हरभजन सिंह, अजमेर सिंह, जसवीर सिंह खालसा, प्यारा सिंह, संदीप सिंह, सुरिंदर कुमार ने विशेष सहयोग दिया। मौके पर हरदीप सिंह, करनैल सिंह, दरबारा सिंह, अमरीक सिंह, महिंदर सिंह, अपरअपार सिंह आदि मौजूद थे।