पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाजिमों ने ढींढसा आवास का घेराव करने की दी चेतावनी

मुलाजिमों ने ढींढसा आवास का घेराव करने की दी चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
एसएसए/रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन पंजाब द्वारा 30 जनवरी को संगरूर में रैली करके ढींढसा आवास का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। राज्य प्रधान तलविंदर सिंह ने बताया कि 8-1-2014 को यूनियन की सीएम के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसले को अमली रूप नहीं दिया जा रहा है।
जबकि सीएम द्वारा यूनियन की मांग को मंजूर करते हुए शिक्षा विभाग व वित्त विभाग को आदेश दिए थे कि सर्व शिक्षा अभियान का बजट केंद्र सरकार के पास जाने से पहले कर्मचारियों के पे स्केल संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया जाए ताकि केंद्र सरकार के बनते हिस्से की 65 प्रतिशत राशि प्राप्त की जा सकें परंतु 19 दिन बीत जाने के बावजूद वित्त विभाग द्वारा कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान का बजट 31 जनवरी को केंद्र सरकार के पास पेश किया जाना है व नोटिफिकेशन संबंधी कोई कार्रवाई न होती देख कर्मचारियों में बेचैनी पाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 30 जनवरी से पहले नोटिफिकेशन संबंधी वित्त विभाग द्वारा कार्रवाई पूरी न की गई तो 30 जनवरी को संगरूर में होने वाली रैली में वह पूरे परिवार समेत पहुंचेंगे।