पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रबुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभवों से लें शिक्षाञ्ज

क्रबुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभवों से लें शिक्षाञ्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - संगरूर
उभावाल रोड स्थित शिव शंकर वृद्ध आश्रम में पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. सुबोध गुप्ता ने आश्रम में रहते बुजुर्गों का हाल-चाल जाना। डॉ. गुप्ता ने आश्रम प्रबंधकों को विश्वास दिलाया कि आश्रम में बुजुर्गों को सेहत संबंधी सेवाओं की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसी भी बुजुर्ग द्वारा आंखों का ऑपरेशन, लैंस बदलना, दांत लगवाने आदि समस्याओं के सेहत विभाग हर समय उनकी सेवा में हाजिर है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का मान-सम्मान करते हुए घरों में ही रखना चाहिए और उनके तजुर्बों से शिक्षा लेनी चाहिए। आश्रम संचालक मोहन शर्मा ने कहा कि आश्रम में बुजुर्गों को घर जैसा माहौल देने की हर संभव कोशिश की जाती है। इस दौरान आश्रम प्रबंधकों द्वारा डा. गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। मौके पर देवी दियाल, अश्वनी गोयल, धीरज पासोरिया, अशोक सिंगला, अमरजीत, रजनीश कुमार, संजीव कुमार, बलकार सिंह, प्रिंस सिंगला, फकीर सिंह टिब्बा, जतिंदर सिंह आदि मौजूद थे।